CM भूपेश समेत मंत्री करेंगे शिरकत….पेंड्रा में आज से दो दिवसीय अरपा महोत्सव का होगा आगाज

पेंड्रा, रायपुर। पेंड्रा में आज से 2 दिवसीय अरपा महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। हाईस्कूल मैदान में इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों महोत्सव का आगाज होगा, जबकि कल समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता शिरकत करेंगे।

महोत्सव में कई विभागों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। साथ हीए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का जायका लेने के लिये अलग से मेला आयोजित किया जा रहा है। लोगों के मनोरंजन के लिये झूले, भिलाई के पुलिस बैंड की प्रस्तुति के अलावा छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा का कार्यक्रम भी रखा गया है।

इसके अलावा माधवराव सप्रे की स्मृति में सप्रे संवाद कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें प्रख्यात पत्रकार और विचारक राजेश बादल और गिरीश पंकज समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *