नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कई कश्मीरी युवक-युवती गिरफ्तार

नोएडा: यूपी ATS की टीम ने मंगलवार को एक नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कश्मीरी युवक-युवती भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी ATS ने मंगलवार सुबह नोएडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान सेक्टर-63 स्थित BSI बिल्डिंग में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर में रेड मारी। छापेमारी के दौरान ATS ने वहां काम करने वाले कश्मीरी युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी की जानकारी मिलते ही नोएडा के DCP हरीश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए हैं। एटीएस की टीम भी लगभग 2 घंटे से भी अधिक समय से अंदर है। बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने के साथ ही कॉल सेंटर के रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस या ATS की ओर से अभी छापेमारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की गई है। पुलिस ने चारों ओर से ईमारत को घर रखा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कॉल सेंटर के जरिए बेस्ट स्टार डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से लोगों के पास कॉल करके ग्रोसरी गिफ्ट के लुभावने ऑफर दिए जा रहे थे। इसके साथ ही विदेशी कॉल को भी भारतीय कस्टमर्स के पास ट्रांसफर किया जाता था। इससे सरकार को हर महीने लगभग 20 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। इस फर्जी कॉल सेंटर संचालक जम्मू-कश्मीर के बारामूला का निवासी है। इस कॉल सेंटर की आड़ में वह विदेशी कॉल को देशभर में गैर कानूनी तरीके से ट्रांसफर करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *