एक्टर की मौत : बॉलीवुड के एक और सितारे का हुआ निधन

बॉलीवुड में गमों का सिलसिला टूट नहीं रहा है। कोरोना काल में कई एक्टरों को खोने के बाद बॉलीवुड से नये साल में भी एक के बाद एक एक्टर साथ छोड़ते जा रहे हैं। अब कपूर खानदान के बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर की मौत हो गयी। राजीव बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे. उनकी उम्र 58 साल थी. राजीव रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के भाई थे. उनकी मौत की पुष्टि खुद उनके भाई रणधीर कपूर ने की है. करीब एक बजे उन्होंने आखिरी सांस ली.उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक्ड है.

राजीव कपूर की मौत की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है. तुषार कपूर सहित कई बड़े सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है. वहीं, नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी तसवीर पोस्ट कर RIP लिखा हैं. राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई, राजीव को खो दिया है. वो अब नहीं रहा. डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं सके.’

गौरतलब है कि राजीव कपूर को उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई के लिए जाना जाता है. 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. वे साल 1984 में आसमान में नजर आए. इसके अलावा वो लवर बॉय, अंगारे, हम तो चले परदेस, नाग नागिन और जमीनदार फिल्म में नजर आए. एक्टर ने तीन लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण भी किया.

एक्टर ने फिल्म हीना, 1996 में प्रेम ग्रंथ और 1999 में आ अब लौट चलें का निर्माण किया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में आरती सबरवाल से शादी की. साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था. बता दें कि पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी. अब कपूर परिवार में एक और सदस्य की मौत से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *