CBI के डर से पत्रकारों को 1.40 करोड़ देने वाला फॉरेस्ट अफसर सस्पेंड

ब्लैकमेंलिंग केस में दो पत्रकार पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

फॉरेस्ट अफसर सीआर नेताम पर दोहरी गाज गिरी है….! पत्रकारों से 1.40 करोड़ की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए रेंजर नेताम को अब विभाग ने भी सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि जिस मामले में सीआर नेताम को विभाग ने सस्पेंड करने का आदेश दिया, वो बिलासपुर वन मंडल का एक पुराना प्रकरण है। हेराफेरी के इस मामले में नेताम पर कार्रवाई की गयी है।

आपको बता दें कि 3 फरवरी को सीआर नेताम ने मुंगेली कोतवाली में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत के आधार पर रेंजर से वसूली करने पहुंचे दो पत्रकारों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार पत्रकार के पास से लाखों रुपये भी मिले थे। आरोप था कि सीबीआई का भय दिखाकर रेंजर से पत्रकार ब्लैकमेल कर रहा था। जांच से बचने के एवज में पत्रकारों ने 1.40 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। जिसमें एक करोड़ से ज्यादा की रकम रेंजर दे भी चुका था।

हालांकि अभी तक ये साफ जानकारी नहीं दी गयी है कि आखिर किस मामले में जांच से बचने के लिए  रेंजर नेताम इतनी बड़ी राशि देने को तैयार हो गये। फिलहाल सीआर नेताम के सस्पेंशन से मामला और भी उलझ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *