कुछ लोग इसका सेवन वर्कआउट से पहले करना भी पसंद करते हैं और कुछ काम करते वक्त भी पीते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इसे कब पीना पसंद करते हैं। सेहत के लिए ग्रीन टी (Green tea) कई तरह से फायदेमंद होती है। वेटलॉस ड्रिंक की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर ग्रीन टी का ही नाम आता है। वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल और इससे पाचन में भी सुधार होता है। ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद मिलती है। इसके फायदों की लिस्ट काफी लंबी है और सेहत विशेषज्ञों की मानें तो एक दिन में दो कप ग्रीन टी पीने से सेहतमंद रहा जा सकता है।
कुछ लोगों को ग्रीन टी इतनी पसंद होती है कि इसी से अपने अपने दिन की शुरुआत करते हैं लेकिन क्या वास्तव में सुबह के वक्त खाली इसका सेवन फायदेमंद हैं? जानकारों की मानें तो खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कब्ज की समस्या को जन्म दे सकती है ग्रीन टी ग्रीन टी में टैनिन होता है जो पेट में एसिड को बढ़ा सकता है जिससे पेट में दर्द हो सकता है। पेट में अत्यधिक एसिड पहुंचने से मिचली यानी घबराहट या उलटी (Nauseous) जैसा अहसास हो सकता है। खाली पेट ग्रीन टी के सेवन से कब्ज (constipation) की समस्या को भी जन्म दे सकता है। इसलिए खाली पेट ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा खाने के बाद या खाने के बीच में पी पीना चाहिए। पेप्टिक अल्सर (या एसिड रिफलक्स (peptic ulcers or acid reflux) से ग्रस्त लोगों के लिए ग्रीन टी सहीं नहीं है। कब्ज में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती हैं मुश्किलें एनीमिया से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए ग्रीन टी का सेवन
