दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार….रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

बचेली। बचेली थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन दोहरीकरण के काम में लगे वाहनों में नक्सलियों ने फिर एक बार आगजनी की है, नक्सलियों ने 2 टिपर, 1 पोकलेन, 1 जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने कल भूमकाल दिवस मनाने का ऐलान भी किया है। एसपी अभिषेख पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

इसके अलावा आज दंतेवाड़ा में 3 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी पर फायरिंग, ब्लास्ट, मार्ग अवरुद्ध करने ये सभी नक्सली शामिल थे। बैनर पोस्टर लगाने जैसे आधा दर्जन मामलों में भी शामिल थे। यह अरनपुर थाना क्षेत्र का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *