भावुक होना ही है तो किसानों पर होइए प्रधानमंत्री जी … कांग्रेस

जयपुर: मंगलवार को राज्यसभा में सांसद गुलाम नबी आजाद के विदाई भाषण के दौरान भावुक हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने हमला बोला है. जयपुर में कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यदि पीएम मोदी को नौटंकी में नंबर वन कहें तो कोई बुराई नहीं है. डोटासरा ने कहा कि पीएम मोदी को किसानों के मुद्दे पर भावुक होना चाहिए.

डोटसारा ने कहा कि “देखिए, सबसे बड़ी नौटंकी करने में यदि कोई माहिर है तो वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उनमें यदि  पीएम को हम नंबर वन कहें तो इसमें कोई बुराई नहीं है. आप देखिए, राहुल गांधी जी ने कहा था कि आइए, प्रधानमंत्री जी, हम सब मिलकर के इस देश का विकास करें, सबको साथ लेकर चलें और जब राहुल गांधी पीएम मोदी से गले मिलने लगे तो किस तरह से उन्होंने भाव दर्शाए थे, आप सबके सामने है. जब नोटबंदी की थी तो किस तरह से भावुक होकर कहा था कि मैं इस देश में अपराध ख़त्म करना चाहता हूं, कालाबाजारी मिटाना चाहता हूं, मैं भ्रष्टाचार मिटाना चाहता हूं, मैं काला धन वापस लाना चाहता हूं, मैं गरीब का हित चाहता हूं.”

डोटसारा ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी कर दी. पीएम मोदी ने कहा था कि 50 दिन में यदि कोई परिणाम नहीं निकला, तो मैं चौराहे पर आ जाऊंगा. क्या वह आ गए चौराहे पर? जीएसटी में जिस तरह से कहा था कि, “वन नेशन वन प्रोग्राम”! यह वन नेशन ही है, किसान बैठे हैं ना! इन किसानों से ही तो देश बना है. इनकी सुनने की आवश्यकता नहीं है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *