राम मंदिर के लिए समर्पण राशी मांग रहे RSS नेता को बदमाशों ने मारी गोली, केस दर्ज

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक नेता को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है. बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में सहयोग राशी जुटाने का अभियान चलाया जा रहा है. इसका पूरा काम RSS और विश्व हिंदू परिषद (VHP) को सौंपा गया है. अयोध्या में इसी के चलते लोगों से समर्पण राशी एकत्रित कर रहे जिला संघ संचालक दीपक शाह की गोली मार दी गई है.

जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. दीपक शाह का अस्पताल में उपचार चल रहा है.  इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जिले में तनाव का माहौल बन चुका है. ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जिला संघचालक दीपक शाह राम मंदिर के लिए निधि संग्रह करने शाम के समय 6 से बजे के बीच निकले थे. इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने दीपक शाह पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली उनके जांघ में लगी और दूसरी गोली उनके पैर में लगी.

पुलिस के अनुसार, दीपक को कुछ दिन पहले ही एक हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी थी.  दीपक ने पुलिस स्टेशन में भी इस मामले में शिकायत की थी. पुलिस के अनुसार, घटना के सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *