नहर में तैर रही थी बॉडी, पानी से बाहर निकालने पर हुए हैरान

देश भर में जुर्म की वारदात बढ़ती जा रही है, जंहा हर दिन कोई न कोई केस सामने आ रहे है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम कंकन खेरा स्थित नहर में शव की जानकारी पर पुलिस मुश्किल का सामना करना पड़ा। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से जब शव को बाहर निकाला तो शव की जगह नहर में एक प्लास्टिक से बना हुआ पुतला तैर रहा था।

जंहा इस बात का पात चला है कि शनिवार दोपहर पुलिस स्टेशन में समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था, जब पुलिस को सूचना मिली कि पुल के नीचे शव फंसा हुआ है, गांव कंकन खेरा के बगल में था। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि बच्चे का शव अंदर से दिख रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार इस पर जब पुलिस ने गांव के कुछ गोताखोरों को बुलाया और पुल के नीचे जाकर शव को निकालने की प्रयास की, तो उनके हाथ में एक प्लास्टिक का पुतला आ गया। तब तक घटना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने पुतला बाहर निकाला और उसे गड्ढे में दबा दिया। पुलिस का कहना है कि पुतले को देखकर ही शव की गलतफहमी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *