किराए पर मकान दिलाने के बहाने तलाकशुदा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार से एक 26 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तलाकशुदा महिला ने शिकायत दी है कि एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी.

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वो तलाकशुदा है और वो रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए अदालत में गई थी. जहां पर उसकी मुलाकात एक शमशेर सिंह नामक व्यक्ति से हुई. उसने कहा कि वो रेंट एग्रीमेंट बना देगा और उसने अपना मोबाइल नबंर भी उसे दिया. इसके अतिरिक्त महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि 11 फरवरी को मुझे अदालत परिसर में बुलाया और कहा कि तुम्हें किराया देकर रहना है तो मेरा घर भी देख लो.

महिला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मुझे अपने साथ सेक्टर 15 स्थित अपना मकान दिखाने ले गया. घर देखने के बाद उसके साथ चाय पी और चली गई. किन्तु मैं अपने रेंट एग्रीमेंट संबंधित दस्तावेज छोड़ आई थी, इसके बाद 12 फरवरी को उसने मुझे घर बुलाया और कमरे में बंद करने के बाद मेरे साथ बलात्कार किया. महिला का कहना है कि मैंने जब विरोध किया तो मुझे और बच्चे को मारने की धमकी दी और 1 लाख रुपये की पेशकश करके मामले को रफा दफा करने की बात कही.  इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *