Beer Peene Ke Fayde: बीयर पीने से तेज होता है दिमाग! जानें कितनी और कब पीएं…

Beer Benefits: जिस ड्रिंक को लोग पूरे साल पीना पसंद करते हैं वो है बीयर (Beer). पार्टी हो या मूड रिफ्रेश करना हो, बीयर लोगों की पहली पसंद होती है. बीयर पीने के कई फायदे भी हैं. पर अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता कि बीयर कितनी पीनी चाहिए.

कैसे बनती है बीयर
सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि बीयर बनती कैसे है. बीयर अंगूर और जौ से बनती है. इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. बीयर में फ्लेवोनाइड और एंटी ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं.

बीयर पीने के फायदे (Benefits of Beer)
एक शोध में सामने आया कि बीयर पीने से किडनी स्टोन्स बनने की आशंका कम होती है. न्यू इंग्लैंड जनरल ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, बीयर पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.

बीयर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं. पर इसका ये मतलब नहीं है कि हर रोज बिना सोचे-समझे इसका सेवन किया जाए. एक नियमित अंतराल पर बीयर पीने से आर्थोसिलिसिक एसिड बनता है. जिससे हड्डी रोग होने का खतरा कम होती है.

इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है. बीयर में मौजूद फाइबर, ब्लड शुगर और ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है.

एक शोध के मुताबिक, बीयर पीने से याददाश्त तेज होती है. ये Xanthohumol नामक कॉगनेटिव फंक्शन को दुरुस्त करने का काम करती है.

कितनी बीयर पीएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना एक गिलास बीयर पीना फायदेमंद है. हालांकि ये मात्रा भी स्वास्थ्य पर निर्भर करती है. अगर आप नियमित दवाओं के सेवन पर हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर ही बीयर पीएं.

एक रिसर्च के मुताबिक, सप्ताह में 7 से 14 कप बीयर पी सकते हैं. इससे ज्यादा का सेवन करने से शरीर को फायदों की जगह नुकसान होने लगते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *