MapMyIndia: कोई भी लोकेशन जाननी हो, जगह का पता करना हो तो तुरंत ही अपने स्मार्टफ़ोन में गूगल मैप (Google Maps) की मदद ले लेते हैं. नेविगेशन के जरिये कहीं भी सटीक लोकेशन पर पहुँच जाते हैं. गूगल मैप (Google Maps) ने लोगों की कई दिक्कतों को आसान कर दिया, लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए स्वदेशी एप आ गया है, जिससे आप गूगल मैप की तरह लोकेशन जान सकते हैं. ये स्वदेशी एप मैप माय इंडिया (MapMyIndia) का होगा. गूगल मैप जैसा एप तैयार करने के लिए स्वदेशी कंपनी MapMyIndia ने इसरो से हाथ मिला लिया है.
स्वदेशी नेविदेशन एप को डेवलप करने के लिए इसरो (Isro) और MapMyIndia ने आपस में साझेदारी की है. MapMyIndia के अनुसार इसरो की तरफ से सैटेलाइट इमेज (Satellite Images) और ऑब्जर्वेशन डेटा उपलब्ध कराया जाएगा. इस डाटा के आधार पर MapMyIndia एप के जरिये डिजिटल तरीके से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराएगा.
MapMyIndia के CEO रोहन वर्मा ने कहा कि ये स्वदेशी एप मील का पत्थर साबित होगा. हमें इसके बाद दूसरे देश के एप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. कंपनी के अनुसार, ये एप देश के लोगों के लिए फ्री उपलब्ध कराया जाएगा. ये एप गूगल मैप की तरह ही काम करेगा.
पीएम मोदी ने इसके बारे में किया ट्वीट
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने इस स्वदेश एप के बारे में ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत (Aatmnirbhar Bharat) के तहत ये एप बेहद मददगार साबित होगा. इससे मोबाइल पर मैप देखना आसान होगा. ये भारत का अपना मैप होगा.
