28 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा…जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. महाराष्ट्र के मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों को BMC ने भी बीते दिनों ही स्वीकार किया है. ये भी कहा कि अगर मुंबई में कोरोना मामले नहीं घटते हैं तो सख्त फैसले पर विचार करना पड़ सकता है. लेकिन अमरावती जिले में भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमरावती में लॉकडाउन लगा दिया गया है. अमरावती के जिलाधिकारी शेलेश नवल ने आगे कहा है कि ”कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमरावती जिले में शनिवार के दिन से एक दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ये लॉकडाउन रात के आठ बजे से लेकर सोमवार की सुबह तक जारी रहेगा.” अमरावती के जिलाधिकारी ने आगे कहा ”मैं लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे कोविड नियमों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें. इसके अलावा कल से जिले में कोई भी प्रतिष्ठान रात आठ बजे के बाद ओपन नहीं रखा जा सकेगा.”

अमरावती के जिलाधिकारी ने कहा कि ‘यवतमाल’ में आंशिक लॉकडाउन लगाया जा रहा है. यवतमाल में 28 फरवरी तक रात 8 बजे के बाद 5 लोगों से अधिक लोग एक साथ इकठ्ठा नहीं हो सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से खासकर 8 फरवरी के बाद से कोरोना संक्रमित मामले बढ़ते जा रहे हैं, ज्यादातर यवतमाल (Yavatmal), पांडारकवड़ा (Pandharkavda) और पुसद (Pusad) में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं. कल मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद हमने पूरे जिले को हाई रिस्क वाले इलाकों और कम रिस्क वाले इलाकों में विभाजित करने का निर्णय लिया है.” जिलाधिकारी शेलेश नवल ने आगे कहा, ”कोरोना को कंट्रोल करने के लिए ट्रेसिंग बढ़ाई जाएगी. हम जिले में लॉकडाउन की घोषणा कर रहे हैं. इसके बाद हम पूरे मामलों को देखते हुए इसका रिव्यू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *