श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज मथुरा कोर्ट में सुनवाई, मस्जिद को हटाने की मांग

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की याचिका पर आज मथुरा कोर्ट में सुनवाई होगी. ठाकुर केशव देव जी महाराज बनाम इंतजामियां कमेटी वाद पर ये सुनवाई की जाएगी. बता दें कि बीती तारीख पर 4 प्रतिवादियों में से 2 प्रतिवादी ही उपस्थित हुए थे. 22 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह प्रबंधन कमेटी अदालत में पेश हुए.

आज चारों प्रतिवादी अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे. इसके अलावा अदालत महेन्द्र प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट लेखपाल नियुक्त करते हुए विवादित स्थल के निरीक्षण का आदेश दे सकता है. इसके साथ ही इस मामले में हिंदू आर्मी के वाद स्वीकार करने पर भी फैसला लिया जा सकता है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के प्रमुख  महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट और अन्य की ओर से 23 दिसंबर 2020 को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दावा दाखिल किया गया है.

याचिकाकर्तां की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवान केशव देव को वादी बनाकर दावा दाखिल किया गया है. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, शाही ईदगाह मस्जिद, श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान को प्रतिवादी नियुक्त किया गया है. बता दें कि याचिका में अदालत से श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने ओर शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *