जशपुर में कश्मीर जैसी बर्फबारी, बिछी बर्फ की सफेद चादर, पड़ रही कड़ाके की ठंड

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में कश्मीर जैसी बर्फबारी हुई है। अलोरी में पूरा गांव कश्मीर जैसा नजर आ रहा है। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कई घरों का नुकसान हुआ है। बारिश के साथ ओले गिरने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बता दें कि गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। बगीचा, मनोरा क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव में बारिश हो रही है, जिसके चलते किसानों का फसला नुकसान हुआ है। पठारी क्षेत्रों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। वहीं आज सुबह जशपुर के अलोरी गांव कश्मीर जैसा नजर आया।

मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। बारिश और ओले के आसार के बीच बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश और ओले को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने धान के सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *