दोस्त के साथ कार से जा रही भाजपा नेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री पामेला गोस्वामी को कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया । आरोप लगे हैं कि वह अपनी कार में कोकीन लेकर सफर कर रही थीं । इसके साथ ही पुलिस ने उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे को भी अलीपुर इलाके से दबोच लिया है । बताया गया है कि उनकी कार से लाखों रुपये की कोकीन बरामद हुई है । खास बात यह भी है कि जिस समय वह अपनी कार से जा रही थी उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान भी मौजूद था ।

मिली जानकारी के अनुसार , कोलकाता पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को न्यू अलीपुर से गिरफ्तार किया । पुलिस को पता था कि वह एक समय ड्रग्स लेती रही हैं, इसके आधार पर उन्हें रोककर उनके वाहन की तलाशी ली गई है । इस दौरान उनकी कार से 100 ग्राम कोकीन बरामद हुई है । इस कोकीन को लाखों रुपये की कीमत का बताया जा रहा है । पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके दोस्त को भी दबोच लिया है

पुलिस ने उनके बैग और कार के अलग अलग कोनों से यह 100 ग्राम कोकीन बरामद करने का दावा किया है । अभी पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है । भाजपा का इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *