6ठी कक्षा के छात्र के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, सेंट जोसफ स्कूल का निदेशक बेंजामिन गिरफ्तार

पटना: बिहार के लखीसराय में एक स्कूल निदेशक द्वारा छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के अप्राकृतिक यौन शोषण का ये मामला कबैया थाना क्षेत्र बायपास रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल (St. Joseph’s School) से सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के संचालक बेंजामिन जयपाल ने कक्षा 6 के एक छात्र को अपने कमरे में बुला कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। कबैया पुलिस ने इस घृणित हरकत की सूचना मिलने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है।

छात्र को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़ित छात्र के परिवार वालों ने मीडिया को बताया है कि उक्त छात्र घर लौटते वक़्त रो रहा था। जब उसे पूछा क्या कि बात क्या है? तो उसने बताया कि स्कूल के डायरेक्टर ने उसके साथ ‘गंदी हरकत’ की है। परिजनों ने पुलिस से माँग की है कि बेंजामिन जयपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जबकि, निदेशक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।

आरोपित निदेशक का कहना है कि उक्त छात्र की माँ के साथ कुछ दिनों पहले उसका विवाद हुआ था, इसीलिए बदले की भावना से उस पर ये इल्जाम लगाए गए हैं। कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार छात्र का बयान और आरोपित निदेशक से पूछताछ में लगे हुए हैं। DSP रंजन कुमार ने आश्वासन दिया कि इस मामले का स्पीड ट्रायल कराकर दोषी को सजा दिलाने का कार्य पुलिस द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित को इंसाफ दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *