शराब के नशे में बाप ने लूट ली बेटी की इज्जत

ग्वालियर: आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हनुमाननगर इलाके से सामने आया है। इस मामले में एक शख्स को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के बारे में जानकारी मध्य प्रदेश पुलिस ने दी है। जी दरअसल ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित सांघी ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया, “हमने एक शख्स को शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया है।।। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 तथा POCSO एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।।।”

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस घटना को ग्वालियर के गोला मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई बताया जा रह है। इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, 14-साल की लड़की के साथ उसी के पिता ने शराब के नशे में कथित रूप से दुष्कर्म किया है। पुलिस का कहना है नाबालिग बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया उसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम को बताया।

पीड़िता ने कहा ‘उसकी मां अलग रहती है, और वह अपनी छोटी बहन के साथ पिता के साथ रहती है।’ आगे पीड़िता ने कहा, ‘पिता नशे की हालत में पिछले कई दिन से कथित रूप से उसके साथ बलात्कार कर रहा था, और किसी को भी बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी देता था।’ इस मामले के बारे में जानने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने इस बारे में जानकारी संबद्ध पुलिस थाने को दी। उसके बाद पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *