बाबा के चक्कर में महिला ने गंवाए 5 लाख रुपए

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने बाबा का वेश धारण कर ठगी को अंजाम दिया है। मामला पुरानी बस्ती थाने का है। दरअसल 19 फरवरी को करीब तीन बजे प्रार्थिया यूनियन बैंक के पास तेल लेने गई थी। इसी दौरान दो व्यक्ति आकर महिला से बोले कि आपका नक्षत्र शनि ग्रह है। ठगों ने कहा कि आपके घर पर रखे जेवर में ग्रह नक्षत्र है, उसे ले आएंगे तो ग्रह नक्षत्र ठीक हो जाएंगे। इसके बाद आरोपियों की बातों में आकर महिला ने घर से करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात ले आई और आरोपी को दे दिए। फिर आरोपी जेवर का थैला अपने पास रखकर पीड़िता को 50 कदम जाने के लिए बोले। इसके बाद वहां पर 2 लोग बाइक में आए और दोनों कथित बाबा उस बाइक में बैठ कर फरार हो गए। महिला ने तुरंत बाद इसकी शिकायत पुरानी बस्ती थाना में दर्ज कराई है। पुरानी बस्ती टीआई राजेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है, टाटीबंध से कुम्हारी तरफ जाते इनका लोकेशन मिला है। इसमें जांच की जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *