बस की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौके पर मौत, दर्जन भर यात्री घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी और खाई में जा गिरी। बाइक पर पुलिस कांस्टेबल सवार थे, टक्कर लगने से बाइक सवार पुलिस आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार घायल यात्रियों इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना गिधौरी थाने के कटगी गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए खाई में जा पलटी। बताया जा रहा है कि बस गिधौरी से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। हादसे में मौके पर पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। यात्री बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गये हैं। घायलों को 108 की मदद से कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कसडोल व गिधौरी पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *