पति के दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार…घर आने के बहाने बनाता रहा शारीरिक संबंध

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना में शादी का झांसा देने वाला महिला के पति का दोस्त है। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी पीड़िता 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति के दोस्त बिस्कुट सिक्का 43 वर्ष का उसके घर आना जाना था। उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *