नक्सलियों ने बताई इंदलशाह मंडावी की हत्या की वजह, RSS और बीजेपी पर भी साधा निशाना

अंबागढ़ चौकी। जिले के धूर नक्सगल प्रभावित क्षेत्र मानपुर पुलिस डिविजन में एक बार फिर पोस्ट र वॉर कर माओवादियों ने अपनी मजबूत चहलकदमी इलाके में दर्ज कराई है। मानपुर मुख्यािलय से महाराष्ट्र -बस्तर सीमावर्ती औंधी क्षेत्र को जोड़ने वाले मुख्यल मार्ग सीतागांव थाना क्षेत्र के करीब लेखेपाल मुख्य मार्ग के मोड़ मे माओवादियों ने सड़क किनारे पड़ों पर नक्सलल पर्चे व प्रेस विज्ञप्ति चस्पाष कर राज परिवार के सदस्य इंदल शाह मंडावी को जन अदालत में मौत की सजा देने के साथ-साथ भाजपा आरएसएस नेताओं पर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि उक्त् पर्चे मे माओवादियों के आरकेबी डिवीजन के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति 20 फरवरी को लेखेपाल मोड़ के पास देखे गए। डिवीजन सचिव विकास द्वारा जारी विज्ञप्ति के जरिये माओवादियों ने बीते 26 जनवरी कि रात ग्राम कोका थाना क्षेत्र के कामाखेड़ा में माओवादी संगठन द्वारा दी गई राजपरिवार सदस्य इंदलशाह मंडावी की हत्यात के कारणों का उल्ले ख करते हुए कहा है कि मृतक लंबे समय से पुलिस के एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। कई बार उसे समझाया गया और मौका दिया गया लेकिन न मानने पर जनअदालत में मौत की सजा दी गई। यही नहीं विज्ञप्ति में मोहला मानपुर के भाजपा, आरएसएस नेताओं पर निशाना साधते हुए जनता के खिलाफ काम करने वालों को जनता से माफी मांगने जैसी पंक्तियां भी पर्चों में उल्लेेखित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *