शिवांश अपहरण कांड: रात दो बजे तीन अपहरणकर्ताओं समेत मासूम शिवांश झारखंड के खूँटी से सुरक्षित बरामद

खरसिया से शाम क़रीब छ बजे अपहरित हुए छ वर्षीय शिवांश को रायगढ़ पुलिस ने झारखण्ड के राँची से क़रीब तीस किलोमीटर पहले खूँटी के पास बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं की संख्या कुल तीन बताई गई है, जिन्हे भी पकड़ा गया है।
कल शाम क़रीब छ बजे व्यवसायी और कांग्रेस पार्षद रमेश अग्रवाल के छ वर्षीय पुत्र शिवांश को घर में रसोइए का काम कर चुका खिलावन दास महंत मोटरसाइकिल से ले गया था।
परिजनों को चिंता तब बढी जबकि क़रीब आधे घंटे तक दोनों नहीं लौटे और मोबाइल बंद बताने लगा। हड़बड़ा कर परिजन थाने पहुँचे और फिर समूची रायगढ पुलिस हाई अलर्ट पर चली गई।
कप्तान संतोष सिंह रात को ही खरसिया पहुँच गए और कैंप कर दिया। कुल आठ टीमें बनाई गई। रसोइया खिलावन दास महंत का मोबाइल बंद था लेकिन पुलिस को अहम सुराग तब मिला जबकि एक वो अन्य नंबर चालू मिला जिससे खिलावन दास महंत की बात हो रही थी। यह दूसरा नंबर तेज़ी से झारखंड की ओर बढ़ रहा था।
इस नंबर के आधार पर दो टीमों को झारखंड की ओर रवाना किया गया, झारखंड की पुलिस ने अहम सहयोग किया और ख़ूंटी थाने के पास एक फ़ोर व्हीलर में खिलावन दास महंत,अमर दास महंत और संजय सिदार को मासूम शिवांश के साथ बरामद कर लिया।
कप्तान संतोष सिंह ने कहा

बच्चा शिवांश सुरक्षित है, अपराधी भी पकड़ लिए गए हैं.. क़रीब तीन बजे तक टीम शिवांश और उसके अपहरणकर्ताओं को लेकर रायगढ पहुँच जाएगी..अपहरण फिरौती के उद्देश्य के लिए किया गया था”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *