गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए आज 6 नगर निगमों अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर में मतदान होना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम विजय रूपाणी भी निकाय चुनाव में वोट डालने पहुचेंगे. इस बार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और AIMIM भी चुनावी मैदान में है. गुजरात निकाय चुनाव के लिए 9 बजे तक अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट, जामनगर में 9% मतदान हुआ है जबकि भावनगर, सूरत में 8% मतदान दर्ज किया गया.
Gujarat Local Body Elections: मतदान जारी, अहमदाबाद, वड़ोदरा में 10 बजे तक 15% वोटिंग
