इस आसान रेसिपी से बनाए स्वादिस्ट लहसुन की चटनी

मुख्य सामग्री 5 – लाल मिर्च मुख्य पकवान के लिए 14 – लहसुन 2 छोटी चम्मच सूरजमुखी का तेल 150 grams अदरक जरूरत के अनुसार 1 नींबू का रस 1 छोटी चम्मच जीरा जरूरत के अनुसार नमक 1 छोटी चम्मच हल्दी Step 1: सबसे पहले अदरक को साफ करके इसे बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें। अब लाल मिर्च को भी इसी तरह से काट ले। लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी Step 2: एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें ऊपर से खड़े जीरे का तड़का लगाएं। अब इसमें कटे हुए अदरक के टुकड़ो को डालें और अच्छी तरह से मिला ले। इसमें ऊपर से कटे हुए लहसन के टुकड़े भी डाल ले।

Step 3: जब लहसन हल्का भूरा होने लगे इसमें ऊपर से लाल मिर्च के टुकड़े डालकर इस पूरे मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा हल्दी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से मिला ले। Step 4: पूरे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए इसे मिक्सर ग्राइंडर के जार में डालकर इसका पतला पेस्ट तैयार कर लें। और इसे एक बाउल में खाली करें और उसमें ऊपर से नींबू का रस डालकर इसे अच्छी तरह से मिला ले।

Step 5: आपकी लहसुन की स्वादिष्ट चटनी तैयार है इसे रोटी या चावल के साथ तुरंत परोसे।इस लहसुन की चटनी का स्वाद जितना बेहतर है यह सेहत की दृष्टि से भी उतनी ही लाभदायक है। सर्दी के मौसम में इसका उपयोग खास तौर पर किया जाना चाहिए क्योंकि लहसुन शरीर को अंदर से गर्म करता है।तो देखा आपने लहसुन के तीखे फ्लेवर के साथ इन मसालों के मिल जाने से यह लहसन की चटनी कितनी स्वादिष्ट हो जाती है। इस रेसिपी को यहां समझने के बाद अब इंतजार किस बात का है? तुरंत ताजे जूस से भरे हुए लहसन लेकर आए और घर पर ही बड़ी आसानी से लहसुन की चटनी बनाएं। इसे आप अपने दोपहर, रात के भोजन में या फिर नाश्ते में भी किसी भी डिश के साथ चटनी की तरह ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *