थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने वाला हुआ गिरफ्तार

आजकल सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो वायरल हो जाते हैं। बीते दिनों ही एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में शादी समारोह में एक व्यक्ति थूक लगाकर रोटी बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और अब उस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी मेरठ का रहने वाला है और उसका नाम नौशाद उर्फ सोहेल बताया जा रहा है। बीते दिनों ही सोहेल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस वीडियो में आपने देखा होगा सोहेल रोटी बनाकर तंदूर में लगाने से पहले रोटी पर थूकता था। अंत में वह रोटी को पकाने के लिए तंदूर में लगाता था। सोहेल का वीडियो हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं। वीडियो में आपने देखा होगा सोहेल ने हर रोटी को तंदूर में लगाने से पहले थूका था। थूकने के बाद ही वह रोटी को पकाने के लिए तंदूर में लगाता था। उसके इस काम के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मामले में हिंदू जागरण संगठन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। कहा जा रहा है संगठन के लोग उसे ढूंढकर उसके घर पहुंच गए। वहां हिंदू जागरण मंच के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसकी पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आपको बता दें नौशाद का वीडियो काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, लेकिन तब सभी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर ये वीडियो है कहां का और आरोपी का क्या नाम है। इस मामले में हिंदू जागरण संगठन के लोगों ने आरोपी को ढूंढ निकाला और पुलिस को उसे सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *