करीना कपूर फिर बनीं मां, दूसरी बार भी दिया बेटे को जन्म….

मुंबई 21 फरवरी 2021।करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर बेटे के पैरंट्स बने हैं। करीना ने 21 फरवरी की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। करीना को शनिवार रात को ही हॉस्पिटल में भरती कराया गया था।
उनके घर में एक बार फिर से किलकारी गूंजी है और मां करीना और पापा सैफ अपने घर में आए इस नए मेहमान को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए तैमूर भी पूरी तरह से तैयार दिख रहा है।
करीना कपूर की फैमिली के कई सदस्य इस खुशखबरी के बाद से हॉस्पिटल में जमा होने लगे हैं। याद दिला दें कि लॉकडाउन में करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स से शेयर की थी। कपल ने यह खुशखबीर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए दी थी। पिछले साल अगस्त में कपल ने कहा था कि, ‘हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *