गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से गदगद मोदी-शाह, जनता को कहा- ‘शुक्रिया’

अहमदाबाद: गुजरात में हुए म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को देखते हुए पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए जनता का आभार प्रकट किया है। भाजपा ने इस चुनाव में कुल 85% सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस महज 44 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए जनता का शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, “शुक्रिया गुजरात! राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। बीजेपी पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूँ।” पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, “मैं BJP Gujarat के हर एक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूँ, जिन्होंने पूरे राज्य में जन-जन तक पहुँच कर उन्हें पार्टी के विजन से अवगत कराया। गुजरात सरकार की जनहित की नीतियों ने राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है।”

वहीं जीत पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, “गुजरात में विकास यात्रा जारी है। गुजरात में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। गुजरात नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कॉन्ग्रेस को मिली हैं। आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में फिर से एक बार खुद को प्रस्थापित करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *