छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर, जानिए आज का नया रेट

रायपुर। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गया। आज पेट्रोल प्रति लीटर 89.39 रुपए में बिक रहा है। जबकि प्रति लीटर डीजल के दाम 88.08 रुपए है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम इससे पहले इतना महंगा नहीं हुआ। दूसरी ओर प्रिमियम पेट्रोल की कीमत 92.17 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

हर दिन बदलता है कीमत

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमत लागू हो जाती है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइड ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद इसका दाम लागू हो जाता है।

आप पेट्रोल-डीजल का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *