घर में घुसकर देवरानी-जेठानी को छेड़ा, हिरासत में दो आरोपी

अंबागढ़ चौकी। राजनांदगांव जिले के मोहला में एक परिवार की दो महिलाएं छेड़छाड़ की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी के साथ छेड़छाड़ की गई है। आरोपियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और दो मोटरसाइकिल को ईंट पत्थर से चकनाचूर करने का आरोप है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम बोगाटोला का है, जहां दो लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को छेड़ा और घर में रखे मोटरसाइकिल को भी ईंट-पत्थर से चकनाचूर कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देते समय आरोपी शराब के नशे में धुत थे। युवकों ने घर के सामने रखे दो मोटरसाइकिल को ईंट, पत्थर से चकनाचूर कर दिया। इस पूरे प्रकरण में मोहला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *