रायपुर पहुंची इंग्लैंड की टीम……..

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के तहत पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 5 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीमों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो रहा है। आज शाम इंग्लैंड की टीम रायपुर पहुंची है। इसके मद्देनज़र एयरपोर्ट से होटल और परसदा स्थित क्रिकेट स्टेडियम के बीच पुलिस के करीब 2 हजार अधिकारी और जवान तैनात थे। पुरी सुरक्षा को 3 भागों में बांटा गया है जिसकी कमान दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा और रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *