मैं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से जलती हूं

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मौजूदा दौर की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं. पिछले दिनों, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने करीना कपूर के शो ‘व्हाट वुमन वांट’ में फनी अंदाज़ में एक खुलासा किया था. दरअसल, कियारा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘इंदू की जवानी’ के प्रमोशन के सिलसिले में करीना के शो में पहुंचीं हुईं थीं. इस दौरान करीना ने कियारा से एक सवाल किया जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने फनी खुलासा किया था. करीना ने कियारा से पूछा था कि उन्हें किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के फिगर को देखकर जलन होती है. इसके जवाब में कियारा ने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का नाम लिया था. कियारा ने कहा था कि यह दोनों ही एक्ट्रेस काफी लंबी हैं और यह कोई भी ड्रेस पहन लें, इनपर वो जमतीं हैं इसलिए इन्हें देखकर मुझे जलन होती है.

कियारा ने ऐसा पॉजिटिव अंदाज़ में दीपिका और कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा था. बात यदि करियर फ्रंट की करें तो कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्मों में ‘शेरशाह’ शामिल है, जो कारगिल वॉर के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की लाइफ से इंस्पायर्ड फिल्म है. इस फिल्म में कियारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैप्टन बत्रा के किरदार में नज़र आएंगे. वहीं, कियारा की झोली में ‘जुग जुग जियो’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फ़िल्में भी हैं. बताते चलें कि ‘भूल भुलैया 2’ में कियारा के अपोजिट कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *