9 साल माओवादियों के साथ काम करने के बाद किया आत्मसमर्पण

बीजापुर. बासागुड़ा-जगरगुंडा एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य ने 9 साल माओवादियों के साथ काम करने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया. उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप, कमांडेंट विवेक भण्डराल के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान को सफलता मिली.

अभियान के तहत् बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य आयतु कारम पिता स्व. बुधरू उम्र 30 वर्ष निवासी बुड़गीचेरू तालाबपारा, थाना बसागुडा, जिला बीजापुर ने 2012 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ. इसके बाद माओवादी की गलत नीति से परेशान गुरूवार को समाज की मुख्यधारा से जुड़ गया. आत्मसमर्पित माओवादी को 10 हजार प्रोत्साहन राशि दी गई.

माओवादियो की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मओवादी ने आत्मसमर्पण किया है. 2012 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ. वर्ष 2013 में बासागुड़ा-जगरगुण्डा एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य की जिम्मेदारी ली. संगठन में एक पार्टी से दूसरे पार्टी तक चिट्टी पहुचाना, पुलिस बल की रेकी करना एवं आने जाने के रास्ते में आईईडी प्लांट का काम करता था.

माओवादी घटना में शामिल

वर्ष 2013 में एसजेडसी हिड़मा के साथ मिनपा केरिपु कैंप पर हमले में शामिल हुआ. वर्ष 2014 में प्लाटून नंबर 9 विज्जा के टीम के साथ चिन्नागेलुर के जंगलों में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ जिसमें 2 जवान घायल हुए थे. वर्ष 2014 में पुवर्ती के जंगलों में हेलीकाप्टर पर हमला जिसमें 1 जवान शहीद हुआ था, इस घटना में प्लाटून नम्बर 9, 10 व बासागुड़ा-जगरगुण्डा एलजीएस की टीम शामिल थी.

जिले में पंजीबद्ध अपराध एवं जारी स्थाई वारंट

थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक 09/2013 धारा 3, 4 विस्फोटक पदाथ अधिनियम, थाना बासागुड़ा के अपराध क्र. 27/2015 धारा 307, 147, 148, 149 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है. इसके अतिरिक्त 2 स्थाई वारंट भी थाना बासागुड़ा में लंबित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *