एक रिलेशनशिप में हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पार्टनर लॉयल, भरोसे के काबिल हो और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे. लेकिन कई बार चीजें वैसी नहीं होती जैसा हम सोचते हैं. कई बार बेहद प्यार करने के बावजूद भी रिलेशनशिप में एक पार्टनर दूसरे को धोखा दे ही देता है. जिसका दूसरे पार्टनर को नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे धोखेबाज पार्टनर (Selfish Partner Ko Aaise Pehchane) से दूर रहने के लिए जरूरी है कि समय से पहले ही हम इसकी पहचान कर लें और खुद को किसी बड़े नुकासन से बचा लें. ऐसे में अगर आपको भी शक है कि आपका पार्टनर मतलबी है तो इन तरीकों से आप भी उसके असली चेहरे को परख सकते हैं. आइए जानते हैं ये तरीके-
सिर्फ आप ही नहीं औरों के साथ भी रिलेशन- मतलबी लोगों क पहचान होती है कि वह अपने फायदे के लिए एक से ज्यादा लोगों के साथ रिश्ते में रहते हैं. और जैसे ही उनका काम पूरा हो जाता है उन्हें छोड़ कर किसी और के साथ रिलेशन में आ जाते हैं. ये लोग अपने काम के लिए तो कई बार मिलते हैं, लेकिन बिना काम के मिलना भी पसंद नहीं करते हैं.
काम के लिए बार-बार फोन करना- जो पार्टनर मतलबी होता है वह अपने काम के लिए आपको बार-बार फोन करता है. लेकन जब उन्हें आपके कोई काम नहीं होता तो वह आपके बात करना भी पसंद नहीं करते.
आपका काम करने के लिए बनाते हैं बहाना- मतलबी पार्टनर से जब भी आप अपने काम के बारे में कुछ भी कहते हैं तो वह आपकी बात को टाल देते हैं. और कई बार तो इस तरह के लोग आपका फोन तर उठाना बंद कर देते हैं. ऐसे में ये लोग आपके किसी काम नहीं आते.
