DU Recruitment 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न नॉन टीचिंग पदों की भर्ती (DU Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए एजेंसी (NTA) ने एक नोटिफिकेशन भी जारी की है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (DU Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in और du.ac.in पर जाकर 16 मार्च 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. Also
इस भर्ती (DU Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें जूनियर असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, लाइब्रेरी अटेंडेंट, लैब अटेंडेंट, चिकित्सा अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, नर्स वरिष्ठ सहायक और अन्य पद के लिए कुल 1145 रिक्तियां शामिल हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://testservices.nic.in/examSys21/root/home.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFTyOQ पर क्लिक करके भी इन पदों (DU Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://recruitment.nta.nic.in/WebInf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं. Also
DU Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरूआत तिथि – 23 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16 मार्च 2021
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 17 मार्च 2021
सुधार तिथि: 18-20 मार्च 2021
DU Recruitment 2021 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
DU Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / अनारक्षित – रु. 1000 / –
ओबीसी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस / महिला – रु. 800 / –
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी रु. – 600 / –
