हनुमानगढ़ में जिंदा जलाई गई रेप पीड़िता की अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत

राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले में जिंदा जलाई गई 33 साल की रेप बलात्कार पीड़िता की कल यानि 5 मार्च को शुक्रवार को अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने कल ही आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया था. बृहस्पतिवार सुबह हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई थी और उसे बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

हनुमानगढ़ की एसपी ने कहा, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जिंदा जलाई गई महिला ने दम तोड़ दिया हैं. परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बलात्कार के आरोपियों ने उसे जलाया है. हनुमानगढ़ की एसपी ने कहा, “महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी का मुकदमा चल रहा था. परिवार के सदस्यों ने उसके खिलाफ संदेह व्यक्त किया हम जांच कर रहे हैं

बता दें कि जिंदा जलाई गई महिला ने आरोपी के खिलाफ साल 2018 में रेप का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच में आरोपी प्रदीप विश्नोई के खिलाफ शिकायत को सही पाया था और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. महिला को जिंदा जलाने की घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप विश्‍नोई को हिरासत में ले लिया था.

घटना पर राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि इस तरह का अपराध करने वालो को मौत की सजा जैसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए. जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ”सरकार की प्राथमिकता पीड़िता की जान बचाना है. ऐसी घटनाओं के दोषियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए.” उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया है, ” हनुमानगढ़ में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर चल रहे एक बदमाश द्वारा पीड़िता को आग के हवाले कर देने की घटना बेहद निंदनीय है. आखिर कब तक कांग्रेस सरकार के कुशासन में हमारी बहन-बेटियां हैवानों की गंदी नियत का शिकार होती रहेंगी?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *