बीजापुर। थाना मिरतुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जनताना सरकार का अध्यक्ष नक्सली जग्गू हेमला को गिरफ्तार किया है।
माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नक्सली जग्गू हेमला की गिरफ्तारी हुई है। नक्सली जग्गू हेमला पर 42 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
नक्सली जग्गू हेमला पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।
