रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में जुआ एवं सट्टा के खिलाफ रेड कार्रवाई की है। रोड सेफ्टी वल्र्डकप 20-20 क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सोमवार को पुल्लिस को सूचना मिला कि तेलीबांधा इलाके के एक होटल में कुछ लोग रायपुर में आयोजित हो रहे रोड सेफ्टी वल्र्डकप 20-20 क्रिकेट मैच के श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में सट्टा का संचालन कर रहे है। पुलिस ने होटल के कमरों में रेड कार्रवाई कर 6 आरोपियों को रंगे हाथ ऑनलाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आगे बताया कि मामले में पुलिस ने रघु वर्मा रेड्डी 26 साल निवासी आंध्रप्रदेश, ओबुला रेड्डी 29 साल निवासी आंध्रप्रदेश, रामकृष्ण छिन्ता 45 साल निवासी हैदराबाद, सीमा रविशंकर 30 साल निवासी आंध्रप्रदेश, पार्थ कन्सार 24 साल निवासी गुजरात, अमन पौनिकर 24 साल निवासी महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय क्रिकेट सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से से 1 लैपटॉप, 7 मोबाईल फोन, नगदी 4 हज़ार रूपये, 1 केलकुलेटर, मैच का टिकट एवं क्रिकेट सट्टा का हिसाब जप्त किया है।सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
