भाई मुह बोली बहन को ब्लैकमेल कर बनाता रहा अपनी हवस का शिकार

अंबाला से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है जहां एक भाई ने घिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए अपनी मुंहबोली बहन को ही अपनी हवस का शिकार बना ल‍िया. पीड़िता अभी नाबालिग है और पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक परिवार के साथ उनकी मुलाकात हुई और जान पहचान बढ़ती गयी तो दोनों परिवारों का एक दूसरे के यहां आना जाना हो गया. पड़ोसी का बेटा उनकी बेटी से राखी भी बंधवाने लगा. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो बनाये और उसके बाद युवक और उनका परिवार, इनकी बेटी से लम्बे समय तक रुपये भी ऐंठता रहा. जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत करके आरोप लगाए कि आरोपी युवक ने डरा धमका कर न सिर्फ लड़की को लंबे समय तक अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि उससे पैसे भी ऐंठता रहा. आरोपी हर साल उनकी बेटी से रक्षा बन्धन पर राखी भी बंधवाता था. इस मामले में डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है जिसमें रेप का आरोप भी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया गया और 164 के तहत बयान करवाकर कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *