बिन बुलाये शादी में पहुंचे लड़के खींचने लगे लड़कियों के फोटो, रोका तो कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ : हाल ही में एक अपराध का मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से सामने आया है। जी दरअसल यहाँ शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब बीच समारोह में दुल्हन के चाचा की कुछ युवकों ने हत्या कर दी। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण केवल इतना था कि चाचा ने कुछ मनचलों को लड़कियों के वीडियो बनाने और फोटो खींचने के लिए मना कर दिया था। जी दरअसल यह पूरा मामला गरियाबंद जिले के जाडापदर गांव का है। यहाँ पर एक शादी समारोह हो रहा था जहाँ कुछ लड़कियां भी डीजे की धुन पर नाचने लगीं। इसी बीच बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचे चार मनचले युवक उन लड़कियों की फोटो खींचने लगे। कुछ ही देर बाद वह उनके वीडियो भी बनाने लगे। यह सब देखकर दुल्हन के चाचा ने युवकों को वीडियो बनाने से मना किया।

उनके मना करने पर युवक भड़क गए और देखते ही देखते दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही समय बाद मनचलों ने दुल्हन के चाचा को धारदार चाकू से मौत के घाट उतार डाला। हत्या के बाद युवक मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली वैसे ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे तैसे इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद मैनपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह से चारों युवकों को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मिली पूरी जानकारी के तहत चारों युवक शादी में बिना बुलाये गए थे। इस समय चारों को अलग-अलग स्थान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर मिली है कि आरोपी युवकों ने बताया कि चाकू ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से मंगवाया था। इस पूरे मामले के बारे में गाँव के लोगों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ी और दुःख की बात यह भी है कि जिसकी मौत हुई है अगले दिन उसी मंडप में उसकी बेटी की भी शादी होनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *