हत्या से क्षेत्र हड़कम्प ! शाहरुख़ खान की गला रेतकर दिनदहाड़े हत्या

जांजगीर चांपा – जिले के डभरा थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों को पता चला कि डभरा थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 06 में रहने वाले, शाहरुख खान का सुबह सुबह किसी ने गला रेतकर हत्या कर दिया है, और उसका शव डभरा थाना क्षेत्र के बंधुआ तालाब के किनारे पड़ा हुआ है, शाहरुख खान की हत्या कि खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई, और उसे देखने के लिए घटना स्थल पर लोगों का भीड़ इक्ठठा हो गया था, मृतक शाहरुख खान के छोटे भाई साहिल खान ने डभरा थाना में शिकायत दर्ज कराया कि, उसका भाई शाहरुख खान सुबह घुमने के लिए घर से निकला था, लेकिन किसी ने उसकी हत्या कर दी है और उसका शव बंधवा तालाब किनारे पड़ा हुआ है, सूचना मिलते ही डभरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है !

दिनेश्वरी नंद ( एसडीओपी जांजगीर )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *