छत्तीसगढ़ : कोरोना से दिवंगत मीडियाकर्मियों के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख की मदद, कोरोना से ठीक हुए कर्मियों का इलाज खर्च भी देगी राज्य सरकार

रायपुर। कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी । यह सहायता संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जो मीडिया कर्मी कोविड से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराया हैं, उनके इलाज में आए खर्च की प्रतिपूर्ति भी नियमों के तहत राज्य शासन करेगा। कोविड पीड़ित संचार प्रतिनिधियों के परिवारों की जानकारी जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अपने एकत्र की जी रही है।

कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों या इलाज कराने वाले मीडियाकर्मी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र अभिलेखों सहित संबंधित जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं। मीडिया कर्मियों को यह आर्थिक सहायता देने पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है।

बता दें कि अन्य राज्यों से काफी पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण 2021-22 में मीडिया कर्मी की असामयिक मृत्यु पर संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायतार्थ नियम के तहत आर्थिक सहायता राशि को दो लाख रु से बढ़ाकर पांच लाख रु किये जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप जनसंपर्क विभाग द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किया जा कर राजपत्र मे प्रकाशन के लिये भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आर्थिक सहायता पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *