रायपुर : जिला गौरेला पेड्रा मरवाही के ग्राम चनाडोंगरी के बीमार अजय सुमेर 2 साल से बीमारी की मार झेल रहा था।
बता दे दो साल पहले अजय सुमेर आम के पेड़ से गिर गया था जिसके कारण कमर की हड्डी टूटगयी है,उसे एस सी आई ,फोर्नियर, गैंगरिन लिंग में घाव के संक्रमण अंडकोष क्षतिग्रस्त हो गया है , 2 साल से बिस्तर में ही मल मूत्र हो रहा है।
उनके परिवार के गरीब मां, बहन, व भाभी है, जिन सभी का सोना चांदी जमीन सब कुछ ईलाज के लिए खर्च हो चुका था, परेशानी की मार अब भी झेल रहे थे, अजय सुमेर के परिजन इलाज के लिए मरवाही के विधायक डॉक्टर के के ध्रुव एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई थी।
अजय सुमेर की खबर को समाचार पत्रो एवं न्यूज़ के माध्यम से रायपुर के वरिष्ट पत्रकार अमर सदाना ने संज्ञान लेते हुए अपने प्रयास से इन्होने सरकार तक एक गरीब परिवार के समस्या को पहुंचाया तब जाकर इलाज शुरू हो पाया, प्रशासन ने सुध लेते हुए संबंधित सक्षम अधिकारी से बीमार अजय सुमेर इलाज के लिए बात की ।
जिला प्रशासन गौरेला पेड्रा मरवाही कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी एवं अमर सदाना के पूरी टीम के सहयोग से रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया, साथ ही मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव ने अजय सुमेर के परिजनो से मिलकर मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
अजय सुमेर के परिजनों ने पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है और जनहित में और भी गरीबो के सेवा करे इसकी शुभकामनाये दि, जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मदद की उनको भी धन्यवाद दिया है।
