राशिफल 10 जून: आज सूर्यग्रहण के दिन ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

राशिफल-

मेष-बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार कुछ भी बहुत अच्‍छा नहीं है। बहुत बचाकर, फूंक-फूंककर कदम रखने की जरूरत है। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-इस समय दिमाग में नकारात्‍मक ज्‍यादा, सकारात्‍मक कम चल रहा है। बुद्धि काम न करना, प्रेम में उलझे रहना, बहुत उतार-चढ़ाव जैसी चीजें हो सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा जरूर सुधरा है लेकिन अभी भी बहुत असमंजस की स्थिति है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिखाई दे रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। इस समय चंद्रमा के निर्जीव होने और ग्रहण योग बनने के कारण आपको कुछ आघात हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें। उनका स्‍मरण करते रहें।

सिंह-व्‍यवसायिक तौर पर थोड़े अच्‍छे दिख रहे हैं लेकिन एक उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। सरकारी गाज न गिरे आप पर। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सम्‍बन्‍ध में कोई अशुभ समाचार न मिले। इन सब बातों का ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, सीने में विकार की आशंका है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-मान-सम्‍मान पर ठेस न पहुंचे, ध्‍यान रखें। किसी चीज की अतिवादिता से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।

तुला-जोखिम बना हुआ है। चोट लग सकती है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल फल दे सकती हैं। राजनीतिक और सरकारी तंत्र से आपको खराब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्‍यम और व्‍यापार भी मध्‍यम है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम भरा है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। पत्‍नी या जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य में भी परेशानी हो सकती है। कोई भी नई चीज शुरू न करें। व्‍यवसाय मध्‍यम, प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे लेकिन विजय प्राप्‍त कर लेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों की हार होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार चलता रहेगा। बहुत तेजी नहीं रहेगी लेकिन चलता रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-महत्‍वपूर्ण निर्णयों को अभी टाल दें क्‍योंकि भावुकता के शिकार हैं और थोड़ी अवसाद की स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कुंभ-मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-आपकी शक्तियां व्‍यापार को बढ़ाने में अच्‍छी कारगर साबित होंगी। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बिल्‍कुल भी इस समय ठीक नहीं रहेगा। इस वजह से मन थोड़ा चिंतित और परेशान रहेगा। संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। भगवान शिव का स्‍मरण करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *