सीएम बघेल ने कबीर धाम जिले को दी करोड़ों की सौगात, 754 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कबीरधाम जिले को 224.75 करोड़ रुपए की लागत के 754 कार्यों की सौगात दी।

इसमें 98 करोड़ 73 लाख रूपए के 415 कार्याें का लोकार्पण और 126 करोड़ एक लाख रूपए के 339 कार्याें का भूमिपूजन किया गया है।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,  कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया।

मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय प्रदीप शर्मा और रुचिर गर्ग, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.एम.गीता उपस्थित थीं।

lazy loader image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *