5 मासूम बच्चियों के साथ मां की खुदकुशी की घटना देख फट गया लोगों का कलेजा, सीएम बघेल ने भी जताया दुख

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभाठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है। परिवार के मुखिया केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं।

केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है।

बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है।

lazy loader image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *