टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को भेजा अश्लील लव लेटर, गांव वालों ने दी ऐसी भयानक सजा

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ट्यूशन टीचर ने गुरू और शिष्य के रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपनी नाबालिग छात्रा को प्यार का इजहार करने के लिए अश्लील भाषा से भरपूर लव लेटर भेज दिया. परिवार से बात खुलने पर जब गांव वालों को पता चला तो उन्होंने गुस्से में पहले तो ट्यूटर की जमकर धुनाई की और फिर उसका सिर आधा टकला कर दिया. इसके बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर आरोपी टीचर को गुस्साई भीड़ से छुड़वाया. पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय आरोपी वैभव नायक ने अपनी विद्यार्थी छात्रा को प्रेम पत्र भेजा था. पत्र में उसने अपनी स्टूडेंट से प्यार का इजहार किया और बालिका से कहा कि वह उससे मिले. युवक ने लेटर में अश्लील भाषाओं का भी इस्तेमाल किया था.

आरोपी ने पत्र के माध्यम से नाबालिक लड़की को धमकी दी थी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो युवक काले जादू का प्रयोग कर उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा. ऐसा पत्र मिलने से परेशान लड़की ने अपने माता-पिता को बताया और धीरे-धीरे ग्रामीणों को भी इस बात की खबर हो गई. ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ कर, उसे खूब मारा पीटा, उसका चेहरा काला कर दिया, उसके सिर को आधा मुंडवा दिया और उसे गाँव के चारों ओर घुमाया.

पुलिस को सूचना मिली तो वह तुरंत उस गांव में पहुंची जहां यह सब हो रहा था. गुस्साई भीड़ से किसी तरह पुलिस ने आरोपी को बाहर निकाला. पुलिस के पहुंचने तक आरोपी खून से लथपथ हो चुका था. पुलिस ने बताया कि आरोपी के ट्यूशन कक्षा में अन्य छात्रों से बात कर मामले की जांच करेगी ताकि यह पता चले कि क्या आरोपी ने किसी अन्य छात्रा के साथ भी कभी ऐसा व्यवहार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *