क्राइम के रियल ‘बंटी’ और ‘बबली’: राजधानी में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को दिए थे अंजाम, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाने इलाके में लाखों की चोरी का खुलासा हुआ है. यहां ‘बंटी’ और ‘बबली’ ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने बड़े शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं. दोनों शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा.

‘बंटी’ और ‘बबली’ गिरफ्तार

दरअसल, तेलीबांधा आनंद नगर निवासी व्यवसायी नरेश कुमार लुल्ला के शदाणी दरबार स्थित ऑफिस से 3 लाख 50 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया था. प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी.

पैसा और खर्च ने खोला राज

इस पूरे मामले में विशेष टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी. जिसके बाद घटनास्थल पर कार्यरत कर्मचारियों पर निगाह रखी जा रही थी, जिसमें पाया गया कि ऑफिस का कर्मचारी विशाल रायदेव पिछले कुछ दिनों से ज्यादा पैसे खर्च करता दिख रहा रहा है.

जब संदेह के आधार पर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वो अपनी महिला मित्र नेहा निर्मलकर के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों द्वारा लाखों रुपयों से भरा बैग चोरी कर आपस में हिस्सा बांट लिए थे. आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 50 हजार रुपए नगद और 50 हजार रुपए का समान बरामद किया गया है.

बता दें कि आरोपियों को नाम नेहा निर्मलकर और विशाल रायदेव है. दोनों को बंटी और बबली का नाम फिल्म को लेकर दिया गया है. दोनों ने फिल्म की तरह ही मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल क्राइम के मास्टर माइंड और साथ देने वाली लड़की पुलिस गिरफ्त में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *