10000 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंची कीमतें, चेक करें आज का भाव

नई दिल्ली: सोने की कीमतों (Gold Price today) में आज भी गिरावट जारी है. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच इंडियन मार्केट में सोना सस्ता हो गया है. सोमवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2 महीने के निचले स्तर 46,970 प्रति 10 ग्राम पर है. जबकि चांदी (Silver Price Today) का भाव 0.26 फीसदी बढ़कर 68,049 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. बता दें भारत में सोने की दरें पिछले साल के उच्चतम स्तर से अभी भी लगभग 10,000 रुपये नीचे हैं.

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां भी सोने का भाव एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है. सप्ताह के निचले स्तर 1,770 डॉलर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,777 डॉलर प्रति औंस हो गया था.

28 जून को 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Price on 28 June 2021)
24 कैरेट गोल्ड के भाव की बात करें तो 28 जून 2021 को राजधानी में कीमत 50320 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा चेन्नई में 48510 रुपये, मुंबई में 47170 रुपये, कोलकाता में 49230 रुपये, बैंगलोर में 48120 रुपये, हैदराबाद में 48120 रुपये, जयपुर में 50320 रुपये, लखनऊ में 50320 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने की खरीदारी को लेकर एक्सपर्ट की राय
जानकारों का मानना है कि इस साल के अंत सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, अभी इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें तो मुनाफा कमा सकते हैं.

अगर सोने की निवेश की बात करें तो पिछले साल सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया है. उससे पिछले साल भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था. अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *