दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण (Vaccination In India)की संख्या 32 करोड़ के पार कर गई है. देश में रविवार को 17, 21 268 टीके लगाए गए. जिसके बाद अब तक की कुल संख्या 32 करोड़, 36 लाख 63 हजार 297 हो गई. इसके साथ ही दुनियाभर में भारत सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य बन गया.

ग्लोबर वैक्सीन ट्रैकर की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, जर्मनी, फ्रांस और भारत में टीकाकरण की गति तेज है. दिलचस्प बात यह है कि भारत में टीकाकरण इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ जबकि ब्रिटेन में 8 दिसंबर को, अमेरिका में 14 दिसंबर, इटली, जर्मनी और फ्रांस में 27 दिसंबर को टीकाकरण की शुरुआत हुई.

सोमवार, 28 जून की सुबह 8 बजे तक ब्रिटेन में 7 करोड़, 67 लाख 74 हजार 990, अमेरिका में 32 करोड़, 33 लाख, 27 हजार 328, इटली में 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार 721, जर्मनी ने 7 करोड़ 14 लाख 37 हजार 514 और फ्रांस में अब तक 5 करोड़ 24 लाख 57 हजार 288 टीके लगाए जा चुक हैं. भारत में यह संख्या  32 करोड़, 36 लाख 63 हजार 297 है.

पीएम की अपील- अफवाहों की जद में ना आएं
भारत में टीकाकरण अभियान के 163वें दिन 27 जून को 13.9 लाख  को पहली और 3.3 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई. देश में इस साल 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए  टीकाकरण शुरू किया गया था. इसके साथ ही 1 मई को 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड टीकों को लेकर लोगों के मन से हिचकिचाहट दूर करने और इससे जुड़े अफवाहों को लेकर रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में लोगों को सलाह दी. मोदी ने सलाह देते हुए रविवार को देशवासियों को आगाह किया कि वे यह समझने की भूल ना करें कि यह वैश्विक महामारी खत्म हो गई है. मोदी ने कहा कि यह वायरस अपना स्वरूप बदलता है, इसलिए इससे बचाव के लिए कोरोना वायरस संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना और टीका लगवाना ही उपाय है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *